टैक्सी और नीलगाय आई आमने-सामने और फिर एक बच्ची नहीं पहुंच पाई घर कई लोग पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के टीकमगढ़-सागर हाइवे पर बड़ागांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा तब हुआ जब एक टैक्सी में नीलगाय टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई और टैक्सी में सवार सभी लोग घायल हो गए।

 

 

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तत्काल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सी एचसी सेंटर बड़ागांव भेजा। जहां गंभीर रूप से घायल बच्ची की मां को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, टैक्सी छतरपुर जिले के बंधा गांव से लोग बगाजमाता मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय लगभग 4.30 बजे यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

यह हादसा हमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता की याद दिलाता है। सड़क पर वाहन चलाते समय हमें हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और तेज गति से वाहन चलाने से बचना चाहिए।

 

 

 


By - Anjali Jain tikamgarh MP
09-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.