सागर-खुरई से ख्वाजा गरीब नवाज की चादर शरीफ अजमेर के लिए रवाना
सागर जिले के खुरई के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स की शुरुआत हो चुकी है। इस पवित्र अवसर पर खुरई में गरीब नवाज के चाहने वालों ने ख्वाजा गरीब नवाज की चादर शरीफ जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली और इसे अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया।
मजहर खान ने बताया कि देशभर में मौजूद तमाम दरगाहों में एक या दो दिन का उर्स मनाया जाता है, लेकिन अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की खासियत यह है कि यह छह दिनों तक चलता है। इस दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन अजमेर पहुंचते हैं। अधिकांश जायरीन इन छह दिनों तक दरगाह पर हाजिरी लगाते हैं और हर रात होने वाली कव्वालियों में हिस्सा लेते हैं।
बीती रात खुरई शहर के प्रमुख मार्गों से गरीब नवाज के चाहने वालों ने चादर शरीफ का जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से ईसरत अली, मुवारिक खान, अरमान खान, फारूक कुरैशी, मजहर खान, मेहशान खान, मुनब्बर खान, कुदरत अली, परवेज खान, सौकत खान, राजा भाई, अशफाक खान सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।