महापौर का एक्शन,अमानक पॉलिथीन फैक्ट्रियों पर छापा,बड़े पैमाने पर पकड़ी अवैध पॉलिथीन sagar tv news
एमपी के रतलाम में महापौर प्रहलाद पटेल ने अमानक पॉलिथीन फैक्ट्रियों पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर अवैध पॉलिथीन पकड़ी है। यह कार्रवाई शहर के दिलीप नगर क्षेत्र में की गई है। महापौर ने खुद मौके पर पहुंचकर दोनों फैक्ट्रियों को सील करवाया है।
इन फैक्ट्रियों में 120 माइक्रोन से कम माइक्रोन की प्लास्टिक बैग का निर्माण किया जा रहा था, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्रियों को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फैक्टी मालिकों से दस्तावेज तलब किए गए हैं और जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। महापौर की यह पहल शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम है।