सागर में व्यापारी से 63 लाख 50 हजार रुपये की डकैती,10 आरोपी गिरफ्तार | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक व्यापारी से 63 लाख 50 हजार रुपये की डकैती का मामला सामने आया है। यह वारदात 21 दिसंबर को मोतीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 47.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

 

 

आरोपियों में से एक पूर्वेंद्र उर्फ अमन पटेल फरार है और उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि डकैती में लूटे गए पैसे हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं।पुलिस के अनुसार, व्यापारी सुनील उर्फ सोनू लहरवानी जबलपुर के व्यापारी पंजू गोस्वामी के लिए काम करता था और वह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भोपाल में रुपये भेज रहा था, तभी यह वारदात हुई थी।

 

 

 

खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताने वाले सुनील उर्फ सोनू पिता दुलीचंद लहरवानी निवासी सिंधी कैंप ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 21 दिसंबर की सुबह अपनी स्कूटी से 45 लाख रुपए लेकर दूसरे व्यापारी को देने जा रहा था। घर से निकलने के बाद जैसे ही ओवरब्रिज पर स्कूटी से पहुंचा तो एक कार स्कूटी के सामने आकर रुक गई। उसमें दो युवक बैठे थे।

 

 

 

जैसे ही मैंने स्कूटी रोकी तो एक बाइक मेरे बाजू में आकर खड़ी हो गई। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश स्कूटी में रखा पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में 45 लाख रुपए रखे थे। वारदात सामने आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

 

 

 


By - sagar tv news
07-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.