पलेरा में 4 जनवरी को हुई कहासुनी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा और फिर..
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा में 4 जनवरी को हुई मारपीट की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे और किरकिट के बल्ले से हमला कर दिया था। घटना में घायल हुए धीरज सोनी और अरविंद सोनी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घायल व्यक्तियों के परिवार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों में शाहिद खान, पुत्तड उर्फ नासिर खान, भीम खान, गोलू खान और पप्पू खान शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन पर थाना प्रभारी पलेरा के नेतृत्व में पृथक-पृथक 04 टीमे को आरोपियों की तलाश भेजा गया और आरोपीओ 36 घन्टे गिरफ्तार कर लिया, आरोपी में शाहिद पिता रफीक सौदागर उम्र 30 साल, पप्पू उर्फ अनवर शाह पिता बाबू शाह उम्र 45 साल ,गोलू पिता पप्पू उर्फ अनवर शाह उम्र 23 साल , भीम उर्फ आयूब शाह पिता पप्पू उर्फ अनवर शाह उम्र 28 साल ,, पुत्तड उर्फ नासिर शाह पिता बकरु शाह उम्र 28 साल सभी निवासीगण वार्ड न. 11 कस्वा पलेरा को पुलिस की सक्रीयता के चलते घटना स्थल पर तत्काल पुलिस पहुँची और घायलो को अस्पताल भरती करया गया , घायल धीरज सोनी को समय पर उचित ईलाज मिल पाया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी 36 घण्टे के अन्दर करने मे सफलता हासिल हुई ।