दो दोस्तों ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को डबल पैसा करने की लालच देकर 20 करोड़ रुपए की ठगी
एमपी के मंदसौर में दो दोस्तों ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को पैसा डबल करने का लालच दिया और करीब 20 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। मल्हारगढ़ के अजय और पिपलियामंडी के आदित्य पिता पालीवाल ने यह ठगी को अंजाम दिया।
इन दोनों ने मंदसौर शहर में क्रोलिक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और बन्नी एफएक्स नाम से फर्जी कंपनी बनाई। इसके अलावा, उदयपुर में बिगबुल कंपनी भी बनाई गई। इन कंपनियों के माध्यम से लोगों को सस्ते प्लॉट और निवेश पर प्रतिमाह फिक्स रिटर्न का लालच दिया गया।
मंदसौर जिले के 200 से ज्यादा लोगों के साथ-साथ नीमच, रतलाम, इंदौर, धार, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत 12 जिलों में भी इन्होंने जाल बिछाया। नया सदस्य बनाने पर हर पुराने मेंबर को 3 फीसदी तक कमीशन दिया जाता था। फिलहाल, पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।