Sagar -शादी के चार महीने बाद युवक के साथ घर पर हो गई बड़ी अनहोनी और फिर...
Sagar -शादी के चार महीने बाद युवक के साथ घर पर हो गई बड़ी अनहोनी और फिर...
सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र के ऋषभ कुमार वार्ड में एक युवक की जान चली गई। युवक की पहचान नीरज पिता रमेश प्रजापति (22) के रूप में हुई है, जो चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधा था। घटना रविवार रात की है, जब नीरज घर के बाहर अचानक से गिर गया और उसकी जान चली गई। नीरज के पिता रमेश प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा रजवांस रोड पर चाय का ठेला लगाता था। बीती रात बाजार से सामान लेकर घर आया था, इसके बाद वह घर के बाहर ही अचानक से गिर गया। उसे एक बार उल्टी भी हुई थी।
उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पीएम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। खुरई सिविल अस्पताल के डॉक्टर विनीत राय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है और एफएसएल के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना के बाद नीरज के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।