यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाई,40 मॉडिफाइड साइलेंसरों को किया गया नष्ट | sagar tv news |
एमपी के आगर मालवा जिले में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 40 मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए और उन्हें नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए की गई थी। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और यह ध्वनि प्रदूषण की सीमा का भी उल्लंघन करता है। यातायात पुलिस ने बताया कि ऐसे वाहन समाज के बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनते हैं। इसलिए, पुलिस ने इन साइलेंसरों को नष्ट करने का निर्णय लिया।
इस अभियान के तहत, पुलिस ने 40 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की है। इनमें से 26 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस ने जब्त किए और 14 मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों ने यातायात थाना में जमा करवाए थे। ऐसे वाहन समाज के बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनते हैं। इस लिए वर्षभर में जप्त किए गए 40 मोडिफाइड साइलेंसर पर रोलर चलाकर उन्हें आमजनता के सामने नष्ट किया गया है।
अभियान के तहत अभी तक 40 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की गई है। 26 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस ने जब्त किए और 14 मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों ने यातायात थाना में जमा करवाए थे।