मामा के साथ रिश्तेदारों के घर शादी की पत्रिका बांटने जा रहा था युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी

 

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई और उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा टोंककला के पास आलरी ब्रिज पर शनिवार को हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक यस अपने मामा के साथ रिश्तेदारों के घर शादी की पत्रिका बांटने जा रहा था। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्राली में जा घुसी,

 

 

जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके मामा की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्राली सड़क किनारे ही खड़ी थी, जिसमें बाइक जा टकराई।

 

 

पुलिस ने घटना स्थल से ट्राली और बाइक को जब्त कर लिया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने मृतक के परिवार पर गहरा आघात पहुंचाया है।

 

 

घर में चल रहे शादी के जश्न की खुशी मातम में बदल गई है। वहीं हादसे ने सड़क सुरक्षा और सतर्कता के महत्व को फिर से उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और सड़क पर खड़े वाहनों से सतर्क रहें।

 

 

 

 


By - sagar tv news
05-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.