दूल्हा समेत 6 की साँसे थमी,बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

जिस घर में शादी की खुशियां होनी थीं, उस घर में मातम छा गया। जहां नई-नवेली बहू का स्वागत की तैयारियां की जा रही थीं, वहां अब दो अर्थियां उठेंगी। दरअसल, खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में महलू गांव के पास बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हा, उसकी मां समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। इसी कारण पुलिया के मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली अचानक लहराकर पलट गई। जानकारी के अनुसार खालवा के गारबेड़ी से कुंअर सिंह की बारात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। वाहन में दूल्हे के रिश्तेदारों में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पुलिया से गुजरते समय वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन में बैठे लोग 15 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिया के नीचे नाले में पत्थर थे। इन्हीं पर गिरने से लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में दूल्हे कुंअर सिंह की भी मौत हो गई ।


By - SAGAR TV NEWS
03-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.