सागर भाजपा जिलाध्यक्ष पर आज हो सकता बड़ा फैसला गुटबाजी के कारण एक नाम पर नहीं बन पा रही सहमति

 

सागर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम का एलान करने में प्रदेश मुख्यालय भी दुविधा में पड़ गया है। गुटबाजी का गढ़ बन चुके सागर में नेताओं और संगठन के बीच एक नाम पर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है, जिसके कारण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हर दिन टलते जा रही है।

 

 

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष, 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष और 15 जनवरी तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जानी थी लेकिन जिलाध्यक्ष के नाम घोषणा अधर में लटक गई है। सूत्रों की माने तो शनिवार को इस मामले में अहम फैसला होगा।

 

 


सागर भाजपा में लंबे समय से गुटबाजी चली आ रही है। अलग-अलग धड़ों को एक साथ बैठाकर बात करा सके, संगठन ऐसे चेहरे की तलाश कर रहा है। इसमें महिला पदाधिकारियों को भी मौका दिया जा सकता है। सागर में वर्तमान में मात्र 6-7 दावेदार ही बचे हैं।

 

 


जिले के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से भोपाल में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को जिले के वरिष्ठ नेताओं और फिर सागर में रायशुमारी करने वाले संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अंतिम रूप से दावेदारों के एक-एक नाम लिए हैं। बताया जा रहा है कि अब इन्हीं नामों में से एक पर सहमति बनाई जानी है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
04-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.