नाग की जा-न के बाद घंटों बैठी रही नागिन,नजारा देख लोगों की आंखें हुई नम,देखें पूरी खबर sagar tv news

 

एमपी के शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के ग्राम छतरी में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। खेत में सफाई के दौरान एक नाग की जान चली गई।जबकि उसकी साथी नागिन घायल हो गई। नाग की जान के बाद घायल नागिन अपने साथी के शव के पास बैठकर गहरा शोक व्यक्त करती दिखी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। जानकारी के मुताबिक ग्राम छतरी के एक किसान के खेत में सफाई के लिए जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी।

 

 

 

इसी दौरान जमीन के अंदर छिपे नाग-नागिन बाहर आ गए। दुर्भाग्यवश, जेसीबी की चपेट में आकर नाग की जान चली गई और नागिन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मशीन ऑपरेटर ने काम रोक दिया और तुरंत सर्पमित्र सलमान पठान को बुलाया।नागिन का शोक और सलमान का प्रयास मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने देखा कि घायल नागिन अपने साथी के शव को छोड़ने को तैयार नहीं थी।

 

 

 

 

बड़ी मुश्किल से उन्होंने नागिन को वहां से हटाया और प्राथमिक उपचार किया। सलमान ने बताया कि नागिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी की जा रही है। सलमान पठान ने बताया कि यह नाग-नागिन पिछले 16-17 साल से साथ रह रहे थे। ठंड के मौसम में ये जमीन के अंदर रहते हैं। नाग की मौत और नागिन के घायल होने की घटना बेहद दुखद है। नागिन के व्यवहार से स्पष्ट है कि उसे अपने साथी की मौत का गहरा सदमा लगा है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
03-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.