सागर देवरी से बेगमगंज जा रही थी बस,और फिर बस चालक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी,40 यात्री थे मौजूद
सियरमऊ के पास यात्री बस अनयंत्रित होकर पलट गई । बस नीचे दबने ने ड्राइवर की घटना स्थल पर मौत , 21 यात्री हुए घायल । सागर देवरी से बेगमगंज जा रही थी यात्री बस । एमपी के रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के सियरमऊ के पास आज शाम को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, घटना में चालक की नीचे दबने से मौत हो गई। 21 यात्री घायल हो गए।
बस सागर जिले के देवरी महाराजपुर से बेगमगंज आ रही थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। बरकोटी कंपनी की यात्री बस क्रमांक MP07 P - 1434 सागर जिले के देवरी (महाराजपुर) से रायसेन जिले के बेगमगंज आ रही थी।। तेज गति में होने बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक जितेंद्र विश्वकर्मा बस के नीचे दबा गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सिलवानी और एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे।