Sagar- छात्रा पर शिक्षक की बिगड़ी नियत, हाथ पकड़ा और बोला- चलो मेरे साथ, फिर हुआ यह..
सागर के रहली थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्टूडेंट पर बुरी नजर रखते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है छात्रा और उसके परिजन की शिकायत पर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है
जानकारी के अनुसार छात्रा घर के पास बनी दुकान पर नमकीन लेने गई थी। तभी रास्ते में शिक्षक ने हाथ पकड़ लिया। जिसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया। मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार, रहली निवासी नाबालिग छात्रा ने चाचा के साथ आकर थाने में शिकायत की। शिकायत मैं छात्रा ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे घर के पास दुकान पर नमकीन लेने के लिए गई थी। नमकीन लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में शिक्षक हरेंद्र ठाकुर मिले जो गढ़ाकोटा के शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और बोले कि मेरे साथ चलो। मैंने शोर मचाया तो आवाज सुन चाचा मौके पर आ गए। जहां शिक्षक का विरोध किया तो वह बोला कि मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। जिसके बाद शिक्षक मौके से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक फरार है। जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं।