सागर कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौपे कार्य विभाजन | sagar tv news |
सागर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संदीप जी.आर. ने प्रशासनिक सुविधा और कार्यक्षमता में सुधार के लिए जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कार्य विभाजन किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को उनके विभागीय कार्यभार सौंपे गए हैं।
मुख्य कार्य विभाजन जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं। मनरेगा, कृषि, जिला उद्योग केंद्र, सामाजिक न्याय, ई-गवर्नेंस। महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, कृषि उपज मंडी और सहकारी बैंक। अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ,कानून व्यवस्था, शांति समिति के नोडल अधिकारी। नागरिकता, पासपोर्ट, नजूल शाखा, आबकारी और परिवहन। सूचना का अधिकार और निर्वाचन कार्य।
संयुक्त कलेक्टर आरती यादव ,राजस्व, वित्त, निर्वाचन, जनगणना, और आहरण-संवितरण। डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार डेहरिया ,लोक सेवा गारंटी, जनसुनवाई, सीएम मॉनिटरिंग। टीएल बैठकें, शिकायत शाखा, और युवा कल्याण। संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग ,भू-अर्जन, शस्त्र लाइसेंस, रेडक्रॉस और न्यायिक शाखा। संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, भू-अर्जन प्रकरण, मेला प्रबंधन और जनपद विकास।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों का पर्यवेक्षण और नियंत्रण। सभी अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय पर निराकरण और शिकायतों के उच्च गुणवत्ता वाले समाधान का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।