Sagar-नए साल के पहले दिन दो ट्रक आये आमने सामने, ड्राईवर अस्पताल में

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को खुरई तिराहे पर तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने से जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटवाया है।

दरअसल, इस समय सागर जिले में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ रहा है। शाम ढलते ही वातावरण में धुंध छा जाती है। जिस कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम हो रही है। इसी के चलते बुधवार को राहतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरई तिराहे के पास दो ट्रकों में टक्कर हो गई।

 

घटना देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को ट्रक से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल-100 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजकुमार पिता इमरतलाल निवासी नजीराबाद भोपाल को इलाज के लिए राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, हाईवे पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका।


By - sagar tv news
02-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.