Sagar- नए साल में कॉरिडोर पर बेकाबू कार का कहर, फिर हुआ ये
Sagar- नए साल में कॉरिडोर पर बेकाबू कार का कहर, फिर हुआ ये
सागर के चकराघाट एलिवेटेड कॉरिडोर पर नए साल की रात एक बेकाबू कार ने जमकर उत्पात मचाया। करीब दो बजे, नशे में धुत कार चालक अपनी वरना कार को नियंत्रण खोते हुए पहले सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकराया। इसके बाद कार ने खड़ी वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था और हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसके साथी भी कार लेकर वहां से भाग गए। पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी, लेकिन बेकाबू कार का कोई पता नहीं चला।
सागर में नए साल की रात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र के पास ही शराबी चालक ने इस बड़े हादसे को अंजाम दे दिया।