ये मंत्री कभी नालों में उतर जाते हैं कभी झाड़ू तो कभी खुद ही टॉयलेट साफ़ करने लगते हैं |STVN INDIA ||

 

एमपी में भले ही सरकार बदल गयी हो दूसरी चीजें यहां से वहाँ हो गयी हो। लेकिन एक मंत्री जी ऐसे भी है। जिनका दल तो बदल गया लेकिन आदतें नहीं बदली। जी हां हम इन्ही मंत्री की बात कर रहे हैं। जो बाथरूम को चमकाने में लगे हुए हैं। तस्वीरें एमपी के बैतूल से सामने आयी हैं। जहाँ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सारणी स्थित पावर हाउस और कम्पनी के अस्पताल में टॉयलेट साफ करते नजर आए। अचानक सारणी पहुचे मंत्री ने पहले अफसरों की क्लास ली और फिर वे सीधे सतपुड़ा पावर हाउस की तीन और चार नम्बर यूनिट में पहुंचे। यहां उन्होंने चार नम्बर पावर हाउस और अस्पताल के टॉयलेट में गंदगी देखी तो तुरंत टॉयलेट क्लीनर बुलवा लिया और खुद सफाई में जुट गए। उन्होंने पावर प्लांट नम्बर तीन में झाड़ू भी लगा डाली। इस दौरान अव्यवस्था से नाराज होकर उन्होंने एडिशनल सीई पीसी निवारे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। दरअसल मंत्री तोमर समीक्षा बैठक में छिंदवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान वो अचानक सारणी स्थित पावर हाउस पहुँच गए। जहाँ उन्होंने अफसरों से चर्चा भी की।


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
03-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.