क्या राजकुमार सिंह धनोरा के चक्कर के दिग्विजय सिंह को मिला 10 करोड़ के मानहानि का नोटिस sagar tv news
24 दिसम्बर 2024 को एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इसमें उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए परिवहन विभाग के रिटायर्ड सिपाही सौरभ शर्मा के पास मिली बेहिसाब संपति के मामले में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।।इनमे एक नाम सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव का भी था।
संजय श्रीवास्तव भी कांग्रेस से जुड़े है उनके भाई को 2024 में लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से मैदान में उतारा था। उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्विजयसिंह का आरोप था को सौरभ के साथ इस मामले में संजय श्रीवास्तव का भी हाथ है। जिसमे बाद संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजयसिंह के इस बयान पर उन्हें 10 करोड़ का मान हानि नोटिस भेजा है।
संजय सिंह ने एक न्यूज़ पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया दिग्विजय सिंह के सागर में राजकुमार धनोरा से पारिवारिक संबध है। राजकुमार धनोरा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है। कोर्ट में उन्होंने राजकुमार की जमानत के विरोध में आपत्ति लगाई थी जिस कारण उन्होंने उनका नाम इस मामले में खींचा है । प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिग्विजयसिंह से राजकुमार के परिवार ने मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने ये आरोप लगाए है।
बता दे राजकुमार सिंह धनोरा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विरोधी है उन्होंने गोविंद सिंह के विरोध के बाद कांग्रेस जॉइन की थी। राजकुमार धनोरा पूर्व मंत्री भुपेन्द्र सिंह और पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह के रिश्तेदार है । पीछे लंबे समय से वो जेल में है और अभी उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।