Sagar - नेशनल हाईवे-44 पर ईंटें से भरे टैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकला और फिर..
Sagar - नेशनल हाईवे-44 पर ईंटें से भरे टैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकला और फिर..
सागर जिले में गुरुवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर सुरखी गौशाला के पास एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर देवरी की ओर जा रही थी, तभी अचानक ट्राली का पहिया निकल गया। इसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, और ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में ट्रैक्टर का ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे-44 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से ट्राली को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाकर आवागमन सुचारू किया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन हाईवे टीम की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। यह घटना हाईवे पर वाहनों की नियमित जांच और ट्रालियों की सही फिटिंग सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।