Sagar- कोतवाली के सामने चक्काजाम, जैन समाज ने दी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी
Sagar- कोतवाली के सामने चक्काजाम, जैन समाज ने दी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी
सागर में कोतवाली के सामने जैन समाज ने अचानक चक्का जाम कर दिया, इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब 15 मिनट के बाद यह जाम हटाया गया, जैन समाज के लोगों का आरोप है कि 5 दिन पहले जागेश्वर सोनी नामक व्यक्ति ने उनके घटिया के मंदिर में पहुंचकर तोड़फोड़ की और गुरुदेव को आप शब्द कहे हैं इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाए 5 दिन पहले शिकायत की थी लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, सड़क पर बैठी जैन समाज के लोगों से सीएसपी यश बिजोरिया ने बात की और उन्हें इस मामले में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ट्रेफिक क्लियर किया
वही जैन समाज के मोनू जैन ने बताया कि अगर जल्द से जल्द जागेश्वर सोनी नाम के व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की गई उसे पकड़ नहीं गया तो पूरा जैन समाज सड़कों पर होगा,
बता दें कि पिछले चार दिनों में दो बार जैन समाज के लोगों पर मकान और दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं जिसमें सोनी विश्वकर्मा परिवार के लोगों के द्वारा थाने में शिकायत की गई, और यहां तक की जबरन गुंडागर्दी करने के आप भी लगाए गए मामले में तूल पकड़ा तो जैन समाज के लोग भी थाने पहुंचे और अब मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप लगा रहे हैं