पुष्पा 2 जैसी एंट्री के साथ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, फैक्ट्री से अवैध हथियार की सामग्री की जब्त
पुष्पा 2 जैसी एंट्री के साथ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, फैक्ट्री से अवैध हथियार की सामग्री की जब्त
एमपी के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बनाने की फैक्ट्री पर धावा बोलकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में 22 पुलिसकर्मियों की टीम ने पुष्पा 2 की शैली में ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते हुए छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर खकनार पुलिस ने पाचौरी गांव में दबिश दी। गांव की एक झोपड़ी में अवैध पिस्टल बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पिस्टल बनाते हुए पकड़ा। इसके अलावा फरारी काट रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार और सामग्री जब्त की। 8 अवैध पिस्टल , 6 अर्धनिर्मित पिस्टल ,5 सांचे ,पिस्टल बनाने की सामग्री ,कुल जब्त सामग्री की कीमत: 2,06,750 रुपये ,कार्यवाही का तरीका ,22 पुलिसकर्मियों की टीम ने ऑटो रिक्शा में बैठकर गांव में प्रवेश किया, ताकि किसी को शक न हो। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और बड़ी सफलता हाथ लगी। ,पुलिस ने बताया कि झोपड़ी में चल रही इस अवैध फैक्ट्री का संचालन लंबे समय से किया जा रहा था। अब तक इन हथियारों की सप्लाई कहां की गई है, इसकी जांच जारी है। यह कार्यवाही खकनार थाना क्षेत्र के पाचौरी गांव में की गई, जो जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।