Sagar - मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिफर गई महिला, हटाने में पुलिस के छूटे पसीने...
सागर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक महिला ने हंगामा कर दिया, महिला ने हंगामा उसे समय किया जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री संबोधन दे रहे थे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे थे रेलिंग के पास खड़ी होकर महिला यह चिल्लाने लगी थी उसे मुख्यमंत्री से मिलना है जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने और हटाने का प्रयास किया तो वह और भी ज्यादा तेज हो गई इसके बाद रेलिंग के पास से हटाने के लिए पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए, बड़ी मुश्किल से महिला को वहां से करीब 20- 30 फीट पीछे तक ले जाया गया
हंगामा करने वाली महिला चितौरा गांव की नेहा लारिया है उसने अपने आप को चितौरा माध्यमिक स्कूल का टीचर बताया है महिला का कहना है कि उसके गांव में पिछले 20 सालों से पानी की समस्या है स्कूल के बच्चे परेशान होते हैं कई जगह शिकायत कर चुकी है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है इसलिए मुख्यमंत्री से मिलना है ताकि उसकी पानी की समस्या का निराकरण हो सके.
बता दें कि सागर में गौरव दिवस और झील के सौंदर्य करण की लोकार्पण का कार्यक्रम किया गया था लाखा बंजारा झील के किनारे संजय ड्राइवर रोड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था