Sagar-सागर में केंद्रीय गृहमंत्री के विरोध में आप का प्रदर्शन | sagar tv news |
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर लोकसभा सदन में की गई टिप्पणी को लेकर शनिवार को सागर में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भगवानगंज चौराहे पर जमा हुए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री के विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने गृहमंत्री से सार्वजनिक रूप से बाबा साहेब से माफी मांगने की मांग की। साथ ही जमकर नारेबाजी की, मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से संसद के अंदर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। उसको लेकर आम आदमी पार्टी संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन कर रही है। जब तक गृहमंत्री शाह द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती और उनका इस्तीफा नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान इस देश की जनता नहीं सहेगी। चुनाव में लोग इसका बदला जरूर लेंगे। इस दौरान आप के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज, जिला सचिव हिरदेश पाठ, रामसेवक पवार, हरिशंकर सेन, एसके खत्री, भगवान सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, सुरेन्द्र कुमार चौहान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।