Sagar- 100 साल पुरानी गैरज को लेकर दो पक्ष आमने सामने, पुलिस में शिकायत
Sagar के बड़ा बाजार इलाके में लोहार वाली गली के पास एक विवाद हो गया। जहाँ कुछ लोग मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए एक मकान को खाली करवाने के लिए पहुंचे इसी बीच मकान में रह रहे व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद के हालात पैदा हो गए। हलाकि इस विवाद के दौरान आरोप है कुछ युवा मकान की गैरेज में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया और तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शॉट्स
दरसअल बरियाघाट वार्ड की लोहार वाली गली के पास जैन मंदिर की जमीन है यहाँ पर मंदिर का निर्माण होना है। जिसके लिए किराये से रह रहे किरायेदार अपने मकान अपनी मर्जी से खाली कर रहे है लेकिन जैन मंदिर से जुड़े लोगो का कहना है की हरीश विश्वकर्मा मंदिर की जमीन पर बने घर पर किरायेदार है और तमाम बार कहने के बाद भी खली नहीं कर रहे है। इसलिए इसे खाली कराया जा रहा है। लेकिन दूसरे पक्ष ने कहा कि हम इस जमीन पर 100 सालों से रह रहे हैं। जगह खाली कराने के लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। बस अचानक से कुछ लोग आए और तोड़फोड़ करने लगे और सामान फेंक दिया। कीमती सामान का नुकसान हुआ है।
बाईट
इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग थाने आए थे। एक पक्ष ने आवेदन दिया है उनका पुराना गैराज है। जैन समाज की तरफ से आए लोगों ने बताया कि उस जमीन पर मंदिर बनना है। निगम ने नोटिस जारी कर तुड़वाने को कहा है। इसकी जांच करा रहे हैं।