Sagar- मोतीनगर पुलिस से नाराज ग्रामीण बैठे सड़क पर 1 घंटे तक लगाए रहे जाम,
Sagar- मोतीनगर पुलिस से नाराज ग्रामीण बैठे सड़क पर 1 घंटे तक लगाए रहे जाम,
सागर की मोती नगर पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर कुछ लोग सड़कों पर उतर आए और करीब 1 घंटे तक चक्का जाम करे रहे, मामला सागर खुरई रोड पर स्थित गढ़ौली खुर्द गांव का हैं. अनिल अहिरवार ने बताया कि उनके पिता भगोली पिछले 20 सालों से सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं इसके लिए उन्हें शासन से पट्टा भी मिल गया, घर के बाहर छोटी सी चाय की दुकान भी है, लेकिन कुछ लोग अचानक आज पुलिस के साथ पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे कहने लगे कि आप लोग मेरी जमीन पर घर दुकान बनाए हुए हैं,
हम लोगों ने विरोध किया और थाने पहुंचे तो पुलिस वाले कहने लगे आवेदन दे दो, रिपोर्ट नहीं कर रहे थे इसके बाद गांव के लोगों ने वहीं पर जाम कर दिया था, अनिल ने आगे बताया यहां पर पूरी बस्ती ही सरकारी जमीन पर बनी है लेकिन शासन से सभी के लिए पट्टा मिला हुआ है फिर अकेले हमारे घर को क्यों तोड़ा जा रहा है, इसमें कोई मुनमुन होटल वाले थे जो हमारा घर तुड़वाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं