Sagar- कांग्रेस और पुलिस में झूमाझटकी, विरोध प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन से खदेड़ा
Sagar- कांग्रेस और पुलिस में झूमाझटकी, विरोध प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन से खदेड़ा
सागर कांग्रेस ने शहर के अंबेडकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया, इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी देखने को मिली, इतना ही नहीं कांग्रेसियों को खदेड़ने पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, बता दें कि मध्य प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में दिए गए भाषण को लेकर विरोध किया जा रहा है, गुरुवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था एडिशनल एसपी लोकेश कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए थे इधर जैसे ही कांग्रेसी एकत्रित हुए, और प्रदर्शन की रणनीति बनाने लगे तो पुलिस ने तितर वितर करने वाटर कैनन चलाया था,
पूर्व शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि इस तरह से बाबा साहेब का अपमान नहीं सहा जाएगा इसके लिए एक-एक कांग्रेस का कार्यकर्ता मर मिटने के लिए तैयार है हम लोग संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस के द्वारा जो व्यवहार किया गया वह ठीक नहीं है,
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि संसद में अमित शाह है का संविधान नहीं चलेगा उन्हें अंबेडकर साहब को लेकर कहे हुए शब्दों पर माफी मांगनी होगी
दरअसल भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर संसद में बुधवार को चर्चा चल रही थी। इसी दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषण के दौरान डॉ बीआर आंबेडकर की विरासत पर बोल रहे थे। शाह ने कहा कि
आजकल अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, आंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।
अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस सहित तमाम विरोधी दलों ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया।