Sagar-भाजपा पार्षद के घर लाखों की चोरी,पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची | sagar tv news |
सागर में सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ गई है ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सविता जिनेश साहू के घर से करीब 15 लाख की चोरी हुई है, पांच नकाबपोश बदमाशों ने रात करीब 2:00 बजे इस घटना को अंजाम दिया है यह चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, बता दें कि तिलकगंज निवासी सविता साहू दयानंद वार्ड सेपार्षद हैं
मिली जानकारी के अनुसार पार्षद और उनके परिवार ऊपर की मंजिल पर रात में सो रहे थे, नीचे का बेडरूम सूना पड़ा था, यहां अलमारी में करीब 12 लाख की नगदी दो तोला सोना और कुछ चांदी का सामान रखा था जिसे कर उड़ा ले गए हैं
सुबह जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेता जिनेश साहू ने यह नजारा देखा तो उन्होंने मोहल्ले वालों को बुलाया कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची जहां सर्चिंग के दौरान इमानुएल स्कूल की पहाड़ी पर उनके दस्तावेजों से भरा बैग तो मिल गया है, लेकिन नगदी और जेवरात गायब है पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू की है और सीसीटीवी कमरे में जो बदमाश कैद हुए हैं उनकी पहचान की जा रही है