सागर के बर्तन शोरूम में ऐसा क्या हुआ, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
सागर के बर्तन शोरूम में ऐसा क्या हुआ, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
स्क्रीन पर दिखाई दे रही ये तस्वीरें सागर जिले की एक बर्तन के शोरूम में हुए विवाद की है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली लिंक रोड पर अहम श्री बर्तन के शो रूम पर 16 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे शोरूम संचालक परीक्षित जैन जब ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे तभी तनुज जैन और अनुज जैन दुकान पर पहुंचे और पैसों के लेन-देन को लेकर इनमे विवाद हो गया । दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।
बताया जा रहा है इस घटना में दोनों पक्षों के घायल हुए है। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गयी। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद हुआ। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।