एक ऐसा दरबार जहाँ मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया जाता है मुर्गा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

बुंदेलखंड के सागर में एक ऐसा भी मंदिर है। इस दरबार में मुर्गों को चढ़ाने की प्रथा है। जहाँ आज भी ये बदस्तूर जारी है। हम बात कर रहे हैं। सागर के श्री सिद्ध क्षेत्र ठाकुर बाबा ट्रस्ट मंदिर जरुवाखेड़ा की, यहाँ एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। जो मानपाल बाबा के नाम से जाना जाता है। जहां लोग दर्शन करने के लिए दूरदराज से पहुंचते हैं। ये जगह जरुआखेड़ा से 3 किलोमीटर दूर सागर बीना रोड घने जंगल में विराजमान हैं। सिध्द क्षेत्र ठाकुर बाबा, जहां मन्नत पूरी होने पर ठाकुर बाबा के लिए घोड़ा चढ़ाया जाता है। तो मंदिर परिसर मे एक चबूतरा ऐसा भी बना हुआ है। जो रेलवे लाइन और सड़क के बीच मानपाल बाबा का मंदिर स्थित है। जहां कई सालों से मुर्गा चढ़ाने की प्रथा है। पंडित सुनील चौबे बताते हैं। की मान पाल बाबा का चबूतरा बना हुआ है। जहां लोगों की मन्नत पूरी हो जाने पर लोग मुर्गा का तिलक करके मंदिर परिसर में ही छोड़ जाते हैं। जिनकी संख्या दर्जनों में है। वहीँ लोगों का ऐसा कहना है। की अगर कोई भी शख्स मुर्गा को मंदिर परिसर से पकड़कर ले जाता है। तो उसे इसका नुक्सान भी उठाना पढ़ता है। जिसके बाद उसे दो मुर्गे चढाने पढ़ते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
02-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.