सागर में महापौर प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग,भीम आर्मी का प्रदर्शन | sagar tv news |
सागर में भीम आर्मी ने सागर नगर निगम महापौर संगीता तिवारी के पति व प्रतिनिधि सुशील तिवारी और महापौर के भतीजे रिशांक तिवारी तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि विठ्ठल नगर वार्ड क्र. 16 के पार्षद देवेन्द्र अहिरवार को सागर महापौर के पति और प्रतिनिधि सुशील तिवारी, भतीजे रिशांक तिवारी तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र अहिरवार ने कहा कि यह अपमान सिर्फ एक व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं है बल्कि समूचे अनुसूचित जाति समुदाय व अहिरवार समाज का अपमान है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश व सागर जिले में आंदोलन होगा।