मुख्यमंत्री के सागर के संभावित आगमन को लेकर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित सागर आगमन को लेकर कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, और नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड मैदान एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिनमें कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग, पानी के टैंकर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, और डॉक्टर सहित आवश्यक अवस्थाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और संपूर्ण कार्यक्रम के लिए ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
कलेक्टर संदीप जीआर ने लाखा बंजारा झील के मुख्य प्रवेश द्वार के आस पास पार्किंग व्यवस्था देखी। झील के अंदर किनारे पर बने पाथवे पर चलते हुये झील एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यहां लगाये गये वोट जैसी प्लांटेशन सहित आर्टिफेक्ट्स की जानकारी ली। उन्होंने म्यूजिकल फाउंटेंन को ट्रायल करने के निर्देश दिये साथ ही चलवा कर देखा। ओपन एयर थिएटर सहित आसपास साफ-सफाई के निर्देश भी दिये।