Sagar -चाय की गुमटी में Fire, दुकानदार ने कहा कहासुनी के चलते लगाई गई Fire, टला बड़ा हादसा
Sagar -चाय की गुमटी में Fire, दुकानदार ने कहा कहासुनी के चलते लगाई गई Fire, टला बड़ा हादसा
सागर जिले के खुरई के सिविल कोर्ट के सामने लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास रखी चाय की गुमटी में रविवार रात दो बार अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही वहां रखा सिलेंडर भी गायब हो गया। वहीं दुकानदार का कहना है कि रंजिश के चलते दुकान में आग लगाई गई है। स्टेशन रोड पर रविवार रात कुंवर रैकवार की चाय की गुमटी में भीषण आग लगी हुई थी। वहां से निकल रहे लोगों ने आनन-फानन में आग को बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद जीसान राही ने बताया कि वह स्टेशन से लौट रहा था तब दुकान में भीषण आग लगी हुई थी।दुकान के बाजू में ही बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था, जिसके तारों में भी आग लगी हुई थी। दुकान में रखा गैस सिलेंडर देख सभी की मदद से आग को जल्दी बुझाया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की सूचना दुकानदार को भी दी गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार कुंवर पिता आलम रैकवार (48) निवासी खैरा नाका ने बताया कि रंजिश के चलते पहले रविवार की रात 9 बजे दुकान में आग लगा दी गई थी,
उस समय आसपास के दुकानदारों ने आग को बुझा दिया था। पहली बार लगी आग से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया था लेकिन एक बार फिर रात में दूसरी बार दुकान में आग लगा दी गई। इस बार आग से दुकान का सामान जल गया और एक गैस सिलेंडर भी गायब है। रात में ही इसकी मौखिक सूचना शहरी थाने में जाकर दे दी गई है