Sagar-मंत्री गोविंद सिंह की सुरखी खाली, बाकि विधायकों के खास बने मंडल अध्यक्ष
Sagar-मंत्री गोविंद सिंह की सुरखी खाली, बाकि विधायकों के खास बने मंडल अध्यक्ष
मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन अपने मंडलो के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के नामो की घोषणा कर रहा है। रविवार को सागर जिले के 46 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट के जारी होने के बाद दो तीन महत्पूर्ण बाते निकल कर सामने आई है। पहली ये की जिले में एक मात्र मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपनी विधानसभा के मुख्यालय सुरखी मंडल पर किसी नाम पर सहमति नहीं बना पाए है इसलिए सुरखी मंडल के अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई है
जबकि जिले के लगभग सभी विधायकों अपने अपने समर्थको को मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि बनाने में सफल हुए, बीना में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और बीना विधायक निर्मला सप्रे की आपसी सहमति से मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि बनाये गए। बात सागर विधानसभा से तीन पुराने और एक इस बार बनाये गए मंडल की करे तो सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित वैसाखिया, मंडल प्रतिनिधि विक्रम सोनी, डॉ. हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मंडल प्रतिनिधि मनीष चौबे,
डॉ.भीमराव अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, मंडल प्रतिनिधि रीतेश मिश्रा,यमुनाताई मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे और मंडल प्रतिनिधि श्रीकांत जैन को बनाया गया है। ये सभी विधायक शैलेन्द्र जैन के खेमे से राजनीति करते है। इसके अलावा बीना खुरई रहली देवरी बंडा के भी मंडल अध्यक्षो और प्रतिनिधियों की घोषणा हो गयी है जबकि नरयावली में ग्रामीण छोड़कर कर और सुरखी में सुरखी मंडल छोड़कर सभी मडल अध्यक्षों ने नाम जारी हो गए है