Sagar-सिंचाई करने खेत पहुंचा था किसान,मोटर चालू करते ही अचानक दिखा तेंदुआ,फिर... | sagar tv news |
सागर में तेंदुए को लेकर चार दिन में दूसरी बार बुरी खबर सामने आई है इस बार कुएं में गिरने की वजह से यह हानि हुई है तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग के एसडीओपी से लेकर रेंजर और वन पाल तक मौके पर पहुंचे, इस घटना में किसी तरह की शिकार जैसी कोई साजिश तो नहीं है इसको लेकर भी डॉग स्क्वायड के द्वारा आसपास के साक्ष्य जुटाए गए हैं साथ ही अब तेंदुए को जबलपुर एफएसएल भेजा गया है
दरअसल सागर गढ़ाकोटा रोड पर स्थित परसोरिया ग्राम पंचायत में अमोदा गांव आता है, यहां पर दीपक लोधी का खेत है रविवार सुबह रोजाना की तरह अपने खेत फसल की सिंचाई करने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने पानी की मोटर चालू की और और कुएं में कितना पानी है जैसे ही यह देखने के लिएझांका तो उसमें तेंदुआ उतरता हुआ दिखाई दे रहा था इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी
सूचना मिलते ही एसडीओ विनीता जाटव, गढ़ाकोटा रेंजर अभिनव दिवाकर, डिप्टी रेंजर हरपाल राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वॉड टीम बुलाई गई। डॉग स्क्वॉड टीम ने घटनास्थल के आसपास सर्चिंग की। जिसके बाद जाल की मदद से तेंदुए को बाहर निकाला गया। और पंचनामा बनाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा गया है। जांच में तेंदुए के शरीर पर कोई भी चोटों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद हकीकत सामने आएगी।