बायसन की दिखाई देने की खबर,वन विभाग ने सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा | sagar tv news |

 

एमपी के बैतूल वन वृत के पश्चिम वन मंडल से एक बायसन उत्तर वन मंडल की शाहपुर रेंज में पहुंच गया है। यह बायसन पहले मोहदा रेंज और गवासेन रेंज में दिखाई दिया था, और अब शाहपुर रेंज के तारा ग्राम में ग्रामीणों के खेतों में विचरण करते दिखाई दिया है। बुधवार को सुबह के दौरान बायसन को देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई और उन्होंने बायसन का वीडियो भी बनाया।

 

 

वन विभाग को इस बारे में सूचना मिलने के बाद चिचोली रेंज और शाहपुर रेंज के वन अमले ने बायसन को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ देने की सूचना दी है। यह क्षेत्र मेलघाट रिर्जव और सतपुरा रिजर्व कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, जहां वन्य प्राणी अक्सर एक जंगल से दूसरे जंगल में जाने के लिए वन परीक्षेत्र में विचरण करते हुए दिखाई देते हैं।

 

 

दरअसल इस हिस्से में वन प्राणी एक जंगल से दूसरे जंगल में जाने के लिए अक्सर ही वन परीक्षेत्र में विचरण करते नजर आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों पूर्व बायसन पश्चिम वन मंडल के मोहदा रेंज में दिखाई देने के बाद- गवासेन रेंज के बरखेड़ा ग्राम में शनिवार को दिखाई दिया था!

 

 

 

बुधवार को सुबह के दौरान एक बायसन उत्तर वन मंडल की शाहपुर रेंज के तारा ग्राम में ग्रामीणों के खेतों में विचरण करते दिखाई दिया! फिलहाल बायसन उत्तर वन मंडल के जंगलों की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है!

 

 

 


By - sagar tv news
12-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.