छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर आ रहा था ऑटो रिक्शा और यू-टर्न लेते ही और फिर पहुंच गए अस्पताल
एमपी के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आठ स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दो छात्राओं को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें उनके परिजन जिला अस्पताल के बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। हादसा दमोह सागर स्टेट हाईवे पर सागर नाका चौकी के समीप हुआ, जब ऑटो डीजल भरवाने के लिए मुड़ा और रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित हो गया। ऑटो पलटते ही पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्रों को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। दरअसल दमोह सागर स्टेट हाईवे पर सागर नाका चौकी के समीप जैसे ही ऑटो डीजल भरवाने के लिए मुड़ा तभी रफ्तार अधिक होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में ऑटो के अंदर बैठे कुछ छात्र उछलकर बाहर भी गिरे। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। ऑटो पलटते ही पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां बाकी छात्रों को मामूली चोट आने पर उन्हें घर भेज दिया वहीं दो छात्राओ को अधिक चोट आई थी। जिन्हें उनके परिजन जिला अस्पताल के बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। सागर नाका चौकी में पदस्थ आरक्षक गौरव ठाकुर ने बताया कि जैसे ही ऑटो पलटने की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचा था, लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल ही घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। ऑटो को जब्त कर चौकी में रखवाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।