सागर कलेक्टर न्यायालय को राजस्व प्रकरण निराकरण में मिला प्रदेश में प्रथम स्थान | sagar tv news |
सागर/कलेक्टर संदीप जीआर के अथक प्रयासों से जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय ने कुल 6408 प्रकरणों का निराकरण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर कोर्ट में कुल 7890 प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे। सागर संभाग में सागर जिले के अलावा छतरपुर कलेक्टर का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है और प्रकरण निराकृत करने वाली सूची में प्रदेश में चौथे स्थान पर है।
लेकिन संभाग के अन्य जिलों की स्थिति दयनीय है। संभाग के सभी 6 जिलों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति दमोह और टीकमगढ़ जिले की है। सागर जिले में पंजीकृत प्रकरणों की संख्या संभाग के पूरे जिलों में सबसे अधिक है। जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी कार्यालय का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कमिश्नर डाॅ. वीरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर संदीप जी आर को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।