सागर-निगमायुक्त बोले व्हाट्स ऐप,निगम के ग्रुप में भी देखी जाएगी जाॅन प्रभारियों की सक्रियता
सागर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखवाएं जाएं। स्वच्छ वार्ड एवं स्वच्छ बाजार की रैंकिंग कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र के सभी शौचालयों की प्रतिदिन सफाई करवाकर उन्हें स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर शराब की दुकानें हैं, वहां पर आसपास लगातार निगरानी करें और गंदगी करने पर चालानी कार्रवाई करें। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की लगातार सफाई कराई जाए।
निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि अगर मॉडर्न टॉयलेट, सुलभ शौचालय गंदे पाए जाएं तो उन पर जुर्माना करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में स्वच्छता अधिकारी, फायर अधिकारी, एम.एस.डब्ल्यू प्रोजेक्ट मैनेर सहित सभी सफाई दरोगा उपस्थित थे।