सागर कलेक्टर ने दिए निर्देश,गर्भवती महिलाओं की जांच समय पर कराएं
सागर कलेक्टर संदीप जीआर ने महिला बाल विकास विभाग की समीकारी बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के साथ संवेदनशीलता के साथ उनकी सभी आवश्यक जांचे समय पर कराएं। प्रेग्नेंसी क्लब का गठन कर क्लब की बैठकें आयोजित करें, जिससे गर्भवती महिलाएं अपने विचार व्यक्त कर सकें।उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से अधिक की बेटियों की भी हीमोग्लोबिन की जांच कराएं और उचित खानपान की सलाह दें। सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह साढ़े आठ बजे खुलें और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका साढ़े आठ बजे सुबह केंद्र पर पहुंचकर पोषण ट्रैकर एप पर उपस्थिति दर्ज करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गुड टच बेड टच के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
एनआरसी में कोई भी बेड खाली न रहे और न ही कोई सेम बच्चा अगली बैठक तक शेष रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा संयुक्त रूप से हर घर में गृह भेंट कर फैमिली हेल्थ सर्वे को 15 दिन में पूर्ण कर रिपोर्ट परियोजना अधिकारी और बीएमओ को संयुक्त रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सीसेम अभियान के तहत संपर्क ऐप में नियत फॉलो-अप अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं और सभी सेम मेम को सामान्य में लाने के लिए प्रभावी कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण कर सतत प्रयास जारी रखें।