मंडल के 16 हजार रेल कर्मचारी करेंगे मतदान,तीन दिवसीय गुप्त मतदान शुरू | sagar tv news |
सागर जिले के बीना में रेल कर्मचारी संगठनों के मान्यता के चुनाव के लिए तीन दिवसीय गुप्त मतदान शुरू हो गया है। इस मतदान में भोपाल मंडल के 16 हजार रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीना और मंडीबामोरा के 1606 रेलकर्मी बीना और मंडीबामोरा के मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।
मतदान प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक चलेगी। रेलवे के रनिंग कर्मचारी लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीटीई आदि के मतदान के लिए 6 दिसंबर को तारीख आरक्षित रहेगी। मान्यता चुनाव के लिए पांच कर्मचारी संगठन मैदान में हैं, जिनमें पीएमआरकेपी, एसआरबीकेयू, डब्ल्यूसीआरइयू, डब्ल्यूसीआरएमएस, डब्ल्यूआरडब्ल्यूयू शामिल हैं।