Sagar- स्कूल के पीछे श्मशान घाट में ऐसा क्या मिला, जिसे सुन बड़े-बड़े अधिकारी पहुंच गए
सागर जिले के एक सरकारी स्कूल के पीछे जली अवस्था में नवजात का मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के बड़े-बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, एक नाबालिग को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह कुछ भी नहीं बोल रही है।
जानकारी के अनुसार, बंडा इलाके के दलपतपुर चौकी क्षेत्र मैं एक सरकारी स्कूल के पीछे श्मशान घाट है यहां पर कुछ ग्रामीणों ने एक नवजात को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रसव के बाद नवजात को जलाया गया है। इसी बीच पुलिस ने करीब 14 वर्षीय नाबालिग को जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया है।
नाबालिग से पूछताछ की गई। लेकिन वह अभी पुलिस के सामने कुछ भी नहीं बोल रही है। पुलिस टीम स्कूल में पहुंची है। जहां मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं स्कूल स्टॉप समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस मामले में जांच चलने की बात कह रही है।