सागर जिले के विधायकों की नहीं सुन रहे कलेक्टर एसपी, संगठन मंत्री से की शिकायत
सागर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के सामने जिले के भाजपा विधायकों ने कलेक्टर और एसपी की शिकायत की है। कहा सागर कलेक्टर संदीप जीआर की संवादहीनता से जनप्रतिनिधि परेशान हैं। वे जनप्रति निधियों से बात तक नहीं करते। कई मामलों में, जिनमें जनप्रतिनि धियों से चर्चा कर निर्णय लेना चाहिए, उसमें वे स्वतः ही निर्णय ले लेते हैं। जबकि जो जरूरी मामले रहते हैं, उनमें अनिर्णय की स्थिति बनती है। कई मामले अटकाए जाते हैं। इससे कामों की गति नहीं पकड़ पा रही है। एक के बाद एक विधायकों ने ऐसी बात कही। कुछ ने कहा जो साथी विधायक कह रहे हैं, वह सही है। हम सबकी एक ही परेशानी है।
पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल की भी विधायकों ने शिकायत करते हुए कह कि उनका व्यवहार सम्मानजनक नहीं है। जब से वे आएं हैं, इक्का-दुक्का अपवाद छोड़ दें तो उन्हें सार्वजनिक स्थानों, आयोजनों में देखा नहीं गया। विधायकों ने कहा कि बीते 15-20 सालों में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी। जैसी इस समय देखने को मिल रही है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल बैठक लेते हुए। इसी बैठक में विधायकों ने अफसरों की शिकायत की।
सागर जिले में भाजपा में इस समय गुटबाजी चरम पर है। लेकिन अफसरों के खिलाफ सभी एकजुट हो गए हैं। एक सुर में बोले रहे ऐसा सागर में पहली बार हुआ है। अब तक अफसरों को किसी न किसी नेता का सहयोग मिलता रहा है। परंतु पहली बार ऐसी मुखरता से संगठन भी सकते में हैं। बैठक के दौरान विधायकों से उनके कामकाज की चर्चा करते हुए अब तक किए गए काम, आगामी रणनीति, समस्या, अफसरों का रवैया आदि के विषय आने पर ऐसी शिकायत सामने आई। मुख्यमंत्री का इस माह सागर दौरा भी प्रस्तावित है, उसके पहले प्रशासनिक स्तर पर सुधार या बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, बृजबिहारी पटैरिया, बीरेंद्र सिंह लंबरदार, मंत्री लखन पटेल एवं धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री जयंत मलैया सहित संभाग भर के विधायक मौजूद थे