मध्य प्रदेश: बस के साथ बड़ी अनहोनी बच्चे समेत 4 लोग नहीं पहुंच पाए अपने स्थान और 21 यात्री अस्पताल

 

एमपी के खरगोन जिले में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर जान चली गई, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे, जो खरगोन से आलीराजपुर के लिए निकले थे। हादसा खरगोन जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर बड़वानी जिले से लगे जिरातपुरा फाटे पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

 

 

खाई में गिरी बस को 2 जेसीबी की मदद से सीधा कर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सेगांव अस्पताल लाया गया। घायलों में से 11 को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि बस सेगांव से करीब 500 मीटर आगे मोड़ पर पलटी थी।

 

 

दरअसल दमोह के सलगजा के रहने वाले मानकलाल ने बताया कि हम बस में सवार होकर नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे। बस पूरी तरह से भरी हुई थी। हम 15 लोग खंडवा से सवार हुए थे। बस गुजरात की तरफ जा रही थी। नर्मदापुरम, सिवनी से होते हुए बस खरगोन होते हुए आगे निकली थी, इसी दौरान हादसा हो गया। बस सवार वंदना सदावरते ने कहा- मैं अपनी जेठानी के साथ बुरहानपुर से सिलावद जाने के लिए निकली थी। बस काफी स्पीड में थी।

 

 

बस पलटने से मेरे सिर और हाथ में चोट आई है। कंडक्टर ने बस धीरे चलाने का कहा था। हमें तो समझ ही नहीं आया कि बस क्यों पलटी।बस यात्री शालिनी भावसार ने बताया कि हम खरगोन से कुक्षी के लिए चार लोग बस में सवार थे। हादसे में मोबाइल गुम हो गया है। मां को चोट आई है। सुनीता भावसार ने बताया कि मैं कंडक्टर के पास वाली सीट पर बैठी थी। बस बहुत ज्यादा तेज भी नहीं थी। आगे से कोई गाड़ी भी नहीं आई। बस पलटी क्यों यह अब तक समझ नहीं आया है।

 

 

 


By - sagar tv news
30-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.