शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अब कभी नहीं जा पाएंगे अपने गांव
सागर जिले के बीना के खिमलासा में स्टेडियम के पास बीती रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाइक सवार लालकुमार पिता दामोदर अहिरवार (25), विक्की पिता हीरालाल धानक (25) दोनों निवासी माला सुनेटी जो बीती रात खिमलासा में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे कि खिमलासा के बीना रोड पर स्थित
स्टेडियम के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। घटना की सूचना लगते ही 108 के पायलट राहुल अहिरवार मौके पर पहुंचे। घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के रिश्तेदार कमलेश अहिरवार ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक एक शादी में खिमलासा गए हुए थे और वहां से वापस लौट रहे थे कि दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिसमें दोनों की हालत में बनी हुई है।