हसीना के जाल में फंसा किसान, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हसीना के जाल में फंसा किसान, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एमपी के धार में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने एक किसान को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की। किसान की दोस्ती एक निजी बैंक में काम करने वाले आरोपी पवन नायक से हुई थी, जिसने किसान की मित्रता आरोपी कल्पना निवासी तिरला से करवाई थी। कल्पना ने किसान को एक होटल में बुलवाया और उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद, कल्पना और पवन नायक ने मिलकर किसान से 90 लाख रुपये की डिमांड की और रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। किसान ने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर पवन नायक और कल्पना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।