दो बाइकों के कारण हो गई बड़ी अनहोनी, दंपती सहित तीन लोगों नहीं पहुंच पाए अपने घर
दो बाइकों के कारण हो गई बड़ी अनहोनी, दंपती सहित तीन लोगों नहीं पहुंच पाए अपने घर
एमपी के खरगोन जिले के कसरावद नगर के माकड़खेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही जान चली गई ,जबकि अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, लेपा निवासी सावन (40) और उसकी पत्नी रेखा (35) गांव में हुए किसी आपसी विवाद को लेकर पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज करवाने आ रहे थे। इसी दौरान, नगर में टाइल्स दुकान संचालित करने वाले पवन (37) पाटीदार निवासी कतरगांव हाल मुकाम कसरावद की बाइक से टक्कर हो गई।
रेखा और सावन को अंदरूनी चोट आने से मौके पर ही जान चली गई । वहीं, पवन को सिर और हाथ में चोट आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में उपचार के दौरान पवन की भी जान चली गई। बताया जा रहा है ,इस हादसे में कुल तीनों लोगों की जान चली गई है।