मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरा खदान से मिले 6 हीरे,अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये | sagar tv news |
एमपी के पन्ना जिले की सरकोहा हीरा खदान में दो युवाओं की किस्मत चमक गई है। बृजपुर के रहने वाले प्रांजुल और दिव्यांशु को हीरा खदान से 3-3 नग हीरे मिले हैं। इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों युवाओं ने 6 नग हीरे जमा किए हैं,
जिनका वजन क्रमशः 0.33, 0.66, 0.83, 1.84, 1.49 और 3.50 कैरेट है। इन सभी हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। आगामी नीलामी में कुल 127 नग हीरे रखे जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपये आंकी जा रही है। इस नीलामी में देश के कोने-कोने से व्यापारियों के आने की संभावना है।