Sagar-निर्मला सप्रे की सदस्यता खतरे में,कांग्रेस ने कोर्ट में लगाई याचिका,हो सकता है बड़ा फैसला
सागर जिले की बीना से विधायक निर्मला सप्रे मानो दो पाटों के बीच फंस गई हैं। वे विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकिट पर जीती थीं लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। हालांकि अभी तक न तो उन्होंने औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ली और न ही विधानसभा से त्यागपत्र दिया।
बीना को जिला घोषित करने की मांग को लेकर उन्होंने सत्ताधारी दल से पींगे बढ़ाईं थी लेकिन पुनर्गठन आयोग गठित कर सरकार ने इस मुद्दे को फिलहाल टाल दिया है। ऐसे में निर्मला सप्रे की परेशानी बढ़ गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस ने भी उनके प्रति अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।
कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी की विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। कांग्रेस ने मांग की है कि बीना विधायक सप्रे ने दल-बदल किया है, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए। सप्रे 6 महीने से भाजपा के साथ हैं, लेकिन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।
कांग्रेस ने निर्मला की सदस्यता खत्म कराने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को पुष्टि की है
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि निर्मला सप्रे का कांग्रेस से मोह भंग हो गया, यह जानकारी उन्होंने विधानसभा में दी है