Sagar - दाल मिल में घुसा कोबरा, पकड़ते ही दिखाए तेवर, फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू
सागर शहर के खुरई रोड पर स्थित एक दाल मिल में अचानक कोबरा सांप घुसने की वजह से हड़कंप मच गया जैसे ही कर्मचारियों ने उसे देखा तो मिल के अंदर ही चीख निकल गई और वे दौड़े दौड़े बाहर भाग आए, मामला बड़े शंकर जी के पीछे स्थित महालक्ष्मी दाल मिल का है जहां मशीन में 4 फीट लंबा कोबरा सांप छिपा बैठा था, सुबह 10 बजे जैसे ही कर्मचारी मशीन के पास गए, तो कोबरा वहां फुसकार मार रहा था, वह डर कर बाहर आ गए, उधर सांप भी मशीन के अंदर घुस गया,
सूचना स्नेक कैचर बबलु पवार को दी गई, बबलू पवार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि यह 4 फीट लम्बा कोबरा प्रजाति का सांप है जो बहुत ही जहरीला होता है उन्होंने बताया कि समय रहते सांप को पकड़ लिया और सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।